यूरोप में सूखा: अकाल से सूख रही नदियां जलस्तर कम होने से प्रागैतिहासिक काल के रहस्यमय पत्थर आए सामने
इस वक्त पुरे यूरोप(Europe) में भयानक सूखे के दौर से गुजर रहा है.दर्जनों नदियों का जलस्तर काफी कम हो चुका है। इस चेतावनी का पता नदियों के सूखने के बाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाली पीढ़ियों को इस कठिन समय की चेतावनी देने के लिए सदियों पहले नदियों में डूबे पत्थरों पर उकेरा गया था।
स्पेन में सूखा कई नदियों का पानी
इस साल स्पेन (Spain) में जितना बड़ा सूखा पड़ा है, वैसा कभी नहीं पड़ा, और नदियों से पुरातत्वविदों को प्रागैतिहासिक काल के रहस्यमय पत्थर बरामद हुए हैं, जिनसे हमे प्रकृति के बारे में कई जानकारियां हासिल हो सकती हैं। इन पत्थरों को "स्पैनिश स्टोनहेंज" कहते हैं, जो आमतौर पर नदियों के बांध या फिर किनारे से टिके होते हैं। इन स्टोन सर्किल को आधिकारिक तौर पर ग्वाडलपेरल के डोलमेन के रूप में भी जाना जाता है, और स्पेन के कैसेरेस के केंद्रीय प्रांत में वाल्डेकानस जलाशय के एक कोने से ये पत्थर मिले हैं, जहां अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर 28 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है। इससे पहले साल 1926 में जर्मनी (Germany) के पुरातत्वविद ह्यूगो ओबरमायर(Hugo Obermeier) ने इसकी खोजा की थी, लेकिन साल 1963 में फ्रांसिस्को फ्रेंको की तानाशाही के तहत एक ग्रामीण विकास परियोजना के फेल होने से इस क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। तब से यह केवल चार बार पूरी तरह से दिखाई दे पाया है।
कुशाग्र उपाध्याय
Sandhya Halchal News